झारखंड के मुख्यमंत्री रघुबर दास ने आज अमेरिकी उद्योगों को ‘मेक इन झारखंड’ के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री ने अमेरिका के उद्योगांे को अपने यहां कृषि जैसे क्षेत्रांे में निवेश करने का आह्वान किया। उन्होंने इसके लिए राज्य की निवेशक अनुकूल नीतियों तथा कारोबार सुगमता की स्थिति का हवाला दिया। दास ने यहां पीटीआई भाषा से कहा, ‘‘राज्य सरकार की नीयत और नीति दोनों अच्छी हैं। किसी भी राज्य के आर्थिक विकास में उद्योगांे की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। झारखंड अवसरों, संभावनाओं की जमीन है, चाहे वह उद्योग हों, कृषि, आईटी या पर्यटन।’’ दास ने कहा कि राज्य प्रधानमंत्री नरंेद्र मोदी के महत्वाकांक्षी मेक इन इंडिया कार्यक्रम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने निवेशकांे से ‘मेक इन झारखंड’ में निवेश करने का आह्वान किया।
यहां निवेशकांे के एक बड़े समुदाय को संबोधित करते हुए दास ने कहा कि झारखंड देश के सबसे संपन्न राज्यांे में से है। उन्होंने उद्योगांे और उद्यमियांे को निवेश की सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
( Source – पीटीआई-भाषा )