नई दिल्ली:पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के आरएसएस के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि संबोधन को लेकर मचे राजनैतिक घमासान के बीच नई जानकारी सामने आई है जानकारी के मुताबिक देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू भी संघ से प्रभावित थे।आरएसएस नेशनल मीडिया टीम के सदस्य रत्न शारदा ने बताया कि नेहरू ने 1963 में आरएसएस के 3000 कार्यकर्ताओं को गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया था। शारदा ने कहा है कि नेहरू संघ के सामाजिक कार्यों से काफी प्रभावित थे। रत्न शारदा ने कहा कि 1962 में चीन के साथ हुए युद्ध में संघ कार्यकर्ताओं ने बॉर्डर पर काफी काम किया था और नेहरू इससे बहुत प्रभावित थे।1963 के गणतंत्र दिवस परेड कार्यक्रम में उन्होंने संघ कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया था। कई और एनजीओ और सामाजिक संस्थाओं को भी आमंत्रित किया गया था, लेकिन ज्यादातर लोग 1962 युद्ध में चीन को लेकर नेहरू के फैसले से नाराज थे और उन्होंने परेड में जाने से इनकार कर दिया।