मुंबई : पूर्व मिस इंडिया और अभिनेत्री निहारिका सिंह ने शुक्रवार को अपना ‘मी टू’ अनुभव साझा करते हुए एक महिला फलाइट अटेंडेंट के पति पर ‘मनोरोगी‘ और ‘शारीरिक रूप से हिंसक’ होने का आरोप लगाया था। सिंह की उस व्यक्ति से 2011 में सगाई हुई थी। वहीं, महिला फ्लाइट अटेंडेंट ने जुलाई में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी।जर्मन एयरलाइन की फ्लाइट अटेंडेंट अनिसिया बत्रा ने कथित तौर पर अपने घर की छत से कूदकर आत्महत्या कर ली थी।