
पंजाब और हरियाणा के अधिकतर स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य के करीब रहा और दोनों राज्यों में अमृतसर सबसे ठंडा स्थान रहा।
मौसम विभाग ने बताया कि अमृतसर का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस नीचे चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बठिंडा और आदमपुर का न्यूनतम तापमान क्रमश: 4.5 और 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
हालांकि, लुधियाना और पटियाला का न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक क्रमश: 10.9 और 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
हरियाणा में हिसार और सिरसा का न्यूनतम तापमान क्रमश: 7.2 और 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
( Source – PTI )