
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की बढ़त दिखाने वाले एग्जिट पोल ‘गलत’ हैं। उन्होंने दावा किया कि चुनावों में कांग्रेस-सपा गठबंधन की जीत होगी।
बिहार विधानसभा चुनावों के दौरान एग्जिट पोल के गलत साबित होने का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि इस बार भी ऐसा ही होगा।
उन्होंने संसद के बाहर कहा, ‘‘हम लोग उत्तर प्रदेश चुनाव में जीत हासिल करेंगे। बिहार चुनाव के दौरान भी एग्जिट पोल के अनुमान गलत साबित हुए थे। हम 11 मार्च को बात करेंगे।’’ कल जारी अधिकतर एग्जिट पोल के अनुसार राज्य में भाजपा को स्पष्ट बढ़त मिलने की संभावना है। इनमें से एक में भगवा पार्टी के करीब 285 सीट जीतने की संभावना जतायी गयी है। गांधी ने कहा, ‘‘ओपिनियन पोल पर मैं कोई टिप्पणी नहीं करूंगा।’’
( Source – PTI )