
पंजाब के अधिकतर और हरियाणा के कुछ इलाकों में आज हल्की से तेज बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली।
दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में भी आज सुबह बौछारें पड़ीं।
दोनों राज्यों के अधिकतर हिस्सों में जहां पिछले कुछ दिनों से तापमान 42 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा, वहीं आज बारिश के कारण तापमान में कई डिग्री गिरावट दर्ज की गई।
यहां मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि पंजाब के मोहाली, रोपड़, जालंधर, लुधियाना, पटियाला, फगवाड़ा सहित अन्य शहरों और हरियाणा के पंचकूला, कालका, अंबाला, कुरूक्षेत्र और यमुनानगर में भी बारिश हुई।
( Source – PTI )