Home अपराध महिलाओं को खेल समझ रखा है क्या : महिला आयोग अध्यक्ष

महिलाओं को खेल समझ रखा है क्या : महिला आयोग अध्यक्ष

महिलाओं को खेल समझ रखा है क्या : महिला आयोग अध्यक्ष

देश भर में तीन तलाक के मुददे पर बहस छिड़ी हुई है वहीं कल सीकर में जनसुनवाई के दौरान यह मुददा उस समय आया जब एक महिला ने राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष सुमन शर्मा को तीन तलाक की आपबीती सुनायी।

अध्यक्ष ने पीड़िता की बात सुनकर कहा, ‘‘महिलाओं को खेल समझ रखा है क्या, तीन तलाक को तो मुस्लिम कानून ही नहीं मानता। ऐसे में इसे अपनाकर महिलाओं को परेशान करना समझ से परे है।’’ उन्होंने नाराजगी जताते हुए मौके पर मौजूद जिला कलेक्टर, जिला मजिस्ट्रेट और पुलिस अधीक्षक को प्रकरण की जांच का आदेश देते हुए महिला के पति को पाबंद करने के निर्देश दिये।

पीड़िता ने प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष को बताया कि उसका विवाह 21 अक्टूबर 2015 को फतेहपुर निवासी मोहम्मद आरिफ के साथ हुआ था। पति ने पांच महीने बाद चार मई 2016 को कागज पर तीन बार तलाक लिखकर उसे तलाक दे दिया।

( Source – PTI )

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

* Copy This Password *

* Type Or Paste Password Here *

Exit mobile version