
तमिलनाडु के थेनबारगुर वन क्षेत्र से दो शिकारियों को गिरफ्तार किया गया है। उनके कब्जे से लुप्तप्राय प्रजाति के हिरण का मांस, हिरण का शव, बंदूक और कुछ विस्फोटक बरामद किए गए।
वन विभाग के रेंजर मुरगेषन ने बताया कि संदिग्ध लगने पर दोनों शिकारियों को एक गश्ती दल ने कल पकड़ा।
उन्होंने बताया कि शिकारियों के पास से एक गैर लाइसेंसी बंदूक, दो हंसिए, शक्तिशाली विस्फोटक, शिकार किए गए दो वर्ष के हिरण के शव और हिरण का 25 किलो मांस बरामद किया गया।
गिरफ्तार किए गए दोनों शिकारियों की उम्र 55 और 65 वर्ष है। उन्होंने अधिकारियों को बताया कि वह दो दिन पहले यहां आए थे, उन्होंने दो हिरणों का शिकार किया। उनका इरादा पशु शव और मांस बेचने का था।
बाद में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
( Source – PTI )