‘सिंघम अगेन’ की कामयाबी को कैश नहीं कर सके अर्जुन कपूर  

0
97

सुभाष शिरढोनकर

रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की तीसरी फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में विलेन का किरदार अर्जुन कपूर ने निभाया जिसकी काफी तारीफ हो रही है हालांकि फिल्म की रिलीज से पहले सोशल मीडिया पर अर्जुन को काफी ट्रोल भी किया गया था।

अजय देवगन, रणवीर सिंह, अक्षय कुमार, दीपिका पादुकोण, करीना कपूर और टाइगर श्रॉफ स्‍टॉरर फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में अर्जुन कपूर, कई सारे पुलिसवालों से लड़ते हुए नजर आए।   

लेकिन अब इस मुद्दे पर रोहित शेट्टी ने अपनी बात रखते हुए  कहा कि ट्रोलिंग से डील करना अर्जुन के लिए आसान नहीं था लेकिन अब उन्हें इस बात की खुशी है कि हर कोई उनके काम और एक्टिंग की तारीफ कर रहा है।

350 करोड़ रूपये के भारी भरकम बजट में बनाई गई फिल्म ‘सिंघम अगेन’ का क्लैश कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ से हुआ । इसलिए इसे अपनी लागत निकालने के लिए काफी मशक्‍कत करनी पड़ी।

‘सिंघम अगेन’ के बॉक्‍स ऑफिस पर अच्‍छे प्रदर्शन के बावजूद इसका कोई खास फायदा अर्जुन कपूर को नहीं मिल सका। इस फिल्‍म की रिलीज के पहले ही अर्जुन कपूर ‘मेरी पत्नी का रीमेक’ साइन कर चुके थे लेकिन ‘सिंघम अगेन’ के बाद उन्‍हैं अब तक कोई नया ऑफर नहीं मिल सका है।

’कल हो न हो’ के दौरान, निखिल आडवानी के सहायक के तौर पर, काम शुरू करने वाले अर्जुन कपूर ने हबीब फैजल व्दारा निर्देशित ’इश्कजादे’ (2012) में परिणीति चोपड़ा के अपोजिट अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत की। बॉक्स ऑफिस पर 45.73 करोड़ रुपए कमाते हुए हिट साबित हुई थी। इस फिल्म की बदौलत अर्जुन को रातों रात स्‍टारडम मिल गया था।

अर्जुन की दूसरी फिल्म ’ओरंगजेब’ (2013) एक बहुत बड़ी फ्लॉप थी। लेकिन  ’गुडे’ (2014) एवरेज और ’2 स्टेट्स’ (2014) हिट रही। इसी के साथ अर्जुन के प्रति निर्माताओं का भरोसा धीरे धीरे बढने लगा था।  

लेकिन उसके बाद अर्जुन की ‘तेवर’ (2015), ’मुबारकां’ (2017) ’हॉफ गर्लफ्रेंड’ (2017) ’नमस्ते इंग्लैंड’ (2018) ’इंडियाज़ मोस्ट वांटेड’ (2019) ’पानीपत’ (2019) ’संदीप और पिंकी फरार है’ (2021)  ’कुत्‍ते’ (2023) और ‘द लेडी किलर’ (2023)  जैसी फिल्‍में आती गईं, लेकिन वह कोई खास कमाल नहीं कर पा रहे थे।

पिछले साल रिलीज फिल्‍म ‘द लेडी किलर’ (2023) अर्जुन की अब तक की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्म करार दिया गया। अजय बहल व्‍दारा 45 करोड़ में बनाई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस सिर्फ और सिर्फ 60 हजार का ही कलेक्शन किया। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ओपनिंग डे पर पूरे देश में इस फिल्म के सिर्फ 293 टिकट ही बिके थे। 

अर्जुन कपूर का कमाल बस इतना रहा कि वह न सिर्फ मलायका और उनके पति अरबाज खान के तलाक की वजह बने बल्कि पूरे पांच बरस तक वो अपनी उम्र से काफी बड़ी मलाइका के लिव इन रिलेशन में भी रहे।  

अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा से अपना ब्रेकअप कंफर्म कर दिया है. उन्होंने बताया कि वे सिंगल हैं। अर्जुन के स्टेटमेंट से साफ हो चुका है कि मलाइका से उनकी राहें अलग हो गई हैं और अब वे सिंगल है।

अर्जुन कपूर का करियर काफी उतार-चढ़ाव वाला रहा है। करियर में उन्होंने बहुत मुश्किल दौर भी देखा। एक लंबे वक्‍त से उनकी फिल्में चल नहीं रही थीं। लेकिन इसके बावजूद रोहित ने अर्जुन पर विश्वास किया।

अर्जुन ने भी अपनी तरफ से काफी कोशिश की कि उनके विश्‍वास को किसी तरह की ठेस न पंहुचे और इस कोशिश में वे कामयाब भी हुए लेकिन इसके बावजूद उनके करियर को फिलहाल कोई बूस्‍ट मिलता नजर नहीं आ रहा है। लगता है कि अर्जुन ‘सिंघम अगेन’ की कामयाबी को कैश कर पाने में नाकाम रहे हैं।    

 सुभाष शिरढोनकर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

* Copy This Password *

* Type Or Paste Password Here *

17,871 Spam Comments Blocked so far by Spam Free Wordpress