Home मनोरंजन जाह्नवी कपूर के लिए मीडिया पर भड़के अर्जुन कपूर

जाह्नवी कपूर के लिए मीडिया पर भड़के अर्जुन कपूर

मुंबई: श्रीदेवी की मौत के बाद से अर्जुन कपूर अपनी दोनो बहनो जाह्नवी और खुशी के लिए काफी प्रोटेक्ट‍िव हो गए हैं। जाह्नवी कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘धड़क’ को लेकर लगातार सुर्ख़ियों में बनी हैं। इस फ़िल्म में उनके को-स्टार ईशान खट्टर हैं। फ़िल्म की शूटिंग के अलावा भी जाह्नवी और ईशान एक दूसरे के साथ कई बार स्पॉट किये जाते रहे हैं।अभी हाल ही में जाह्नवी ईशान खट्टर के साथ मुंबई के एक कैफे में स्पॉट हुईं । जाह्नवी ने शॉर्ट वन पीस ड्रेस पहनी हुई थी जिसके बाद एक ऑनलाइन पोर्टल ने ये कहते हुए खबर बना दी कि जाह्नवी शायद कुछ पहनना भूल गईं। इस बात पर अर्जुन कपूर बहुत भड़क गये। जैसा कि बता दे अर्जुन कपूर हमेशा ही अपने परिवार के लिए प्रोटेक्ट‍िव रहते हैं।बात अगर उनकी बहनों की हो तो अर्जुन अपनी नाराजगी खुलेआम जाहिर करने से भी नहीं चूकते हैं।जाह्नवी कपूर की ड्रेस पर हाल ही में एक ऑनलाइन पोर्टल ने ट्रोल किए जाने की खबर कर दी। न्यूज की हेडलाइन देखकर अर्जुन गुस्से से लाल हो गए और सोशल मीडिया पर जमकर अपनी भड़ास निकाली। अर्जुन ने लिखा, दो ट्रोल्स ने फोटो के बारे में लिखा और आपने उसे बड़ी खबर बना दिया। ये बेहद शर्मनाक है कि कैसे मीडिया ट्रोर्ल्स को बढ़ावा दे रही है। जैसा कि बता दें हाल ही में ईशान खट्टर के साथ जाह्नवी मुंबई के एक कैफे में स्पॉट हुईं थी जंहा जाह्नवी ने शॉर्ट वन पीस ड्रेस पहनी हुई थी। जिसके बाद एक ऑनलाइन पोर्टल ने ये कहते हुए खबर बना दी कि जाह्नवी शायद कुछ पहनना भूल गईं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

* Copy This Password *

* Type Or Paste Password Here *

Exit mobile version