Home समाज दिल्ली में बढ़ी गर्मी, 44 डिग्री सेलिस्यस तक पहुंचेगा तापमान

दिल्ली में बढ़ी गर्मी, 44 डिग्री सेलिस्यस तक पहुंचेगा तापमान

दिल्ली में बढ़ी गर्मी, 44 डिग्री सेलिस्यस तक पहुंचेगा तापमान
नई दिल्ली,। राजधानी में गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग ने आज का तापमान 44 डिग्री सेलिस्यस रहने का अनुमान जताया है। आज सुबह का न्यूनतम तापमान 29.3 डिग्री सेलिस्यस दर्ज किया गया इस मौसम का यह अब तक का सबसे अधिक तापमान है, यह औसत तापमान से तीन डिग्री अधिक है। विभाग ने एक बयान में कहा कि मानूसन आने से पहले तापमान में बढ़ोतरी एक सामान्य प्रक्रिया है।
मौसम विभाग का कहना है कि मानसून आने से पहले तापमान बढ़ना एक स्वाभाविक प्रक्रिया है और यह बेहतर बारिश में सहायक भी है।
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बारिश की कोई संभावना नहीं है,मौसम साफ रहेगा। आज अधिकतम तापमान लगभग 44 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। सुबह साढ़े आठ बजे तक आद्रर्ता 32 फीसदी दर्ज की गई।
दिल्ली में कल 43.6 डिग्री सेल्सियस के साथ इस मौसम का अब तक का सबसे गर्म दिन रहा, वहीं न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

* Copy This Password *

* Type Or Paste Password Here *

Exit mobile version