नई दिल्लीः इटली के लेक कोमो में हो रही ईशा अंबानी की सगाई में बॉलीवुड के भी कई सेलेब्स शामिल हो रहे हैं। जिनमें लेटेस्ट फोटो प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की है। जी हां, प्रियंका अपने मंगेतर निक जोनस के साथ इस सगाई में शामिल होने के लिए पहुंचीं। दोनों यहां देसी अवतार में इंडियन आउटफिट पहने दिखे।

इस दौरान निक जोनस ब्लैक शेरवानी में बेहद हैंडसम नजर आए। उन्होंने पेस्टल कलर का कुर्ता पहना हुआ था और ब्लैक जींस पहनी थी। उनकों मूंछों वाला लुक यहां भी दिखा। वहीं प्रियंका चोपड़ा सिएना कलर की साड़ी में बेहद स्टनिंग लग रही थी। उन्होंने सिंपल ज्वैलरी और न्यूड मेकप से अपना लुक कंप्लीट किया था। दोनों ने यहां पर मनीष मल्होत्रा के डिजाइनर कपड़े पहने थे। मनीष ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर प्रियंका का एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें वो मस्ती करती हुईं नजर आ रही हैं।

21 सितंबर को इटली के लेक कोमो में मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की सगाई हो रही है। ये फंक्शन 3 दिन तक चलेगा। जहां परिवार और करीबी दोस्त धूमधाम से सेलिब्रेशन करेंगे। लेक कोमो हॉलीवुड सेलेब्रिटी की फेवरेट जगह मानी जाता है। जहां 21 से 23 सितंबर यानी पूरे वीकेंड तक पार्टी होगी। साथ ही धमाकेदार डांस और डिनर पार्टी भी होगी।