नई दिल्लीः क्रिकेट की दुनिया के आज के सरताज माने जाने वाले विराट कोहली इस बार एशिया कप के हिस्सा नहीं बन पाएं हैं। बीसीसीआई ने उन्हें आराम करने का फैसला किया है। इसी बीच सोशल मीडिया पर विराट ने अपने ट्विटर पर एक तस्वीर शेयर की है। जिसे देखकर क्रिकेट प्रेमी काफी हैरान हैं।

दरअसल आपको बता दें कि विराट एक शानदार खिलाड़ी नहीं वह काफी स्टाइलिश पर्सनसन्स में गिने जाते हैं। आए दिन इनके स्टाइलिश होने के सबूत सोशल मीडिया पर देखने को मिलते ही रहते हैं। अब विराट क्रिकेट की दुनिया से अलग एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने वाले हैं। विराट जल्द ही एक फिल्म के जरिए डेब्यू करने वाले हैं। इस बात की जानकरी खुद विराट ने अपने सोशल अकाउंट से की है। विराट कोहली ने एक्शन अवतार वाली तस्वीर पोस्ट करते हुए अपने ट्वीट में लिखा था, ’10 सालों बाद एक और डेब्यू। मुझसे इंतजार नहीं हो रहा है। ट्रेलर द मूवी।’

पोस्टर में विराट काफी एग्रेसिव दिख रहे हैं। जैसा कि मैदान में भी विराट अपने इसी अंदाज के लिए जाने जाते हैं। इस पोस्टर में एक सुपरहीरो के जैसे नजर आ रहे हैं। वो हवा में भी उड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। यही नहीं उनके पीछे दो बिल्डिंगों के बीच में आग जल रही है और गाड़ियां उड़ती दिखाई दे रही हैं।