नई दिल्ली : वर्ष 2014 में हुए लोकसभा चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी ने ‘कांग्रेस मुक्त अभियान’ की थी और तत्कालिक सत्तारूढ़ कांग्रेस नीत यूपीए सरकार को हार का स्वाद चखाया था। इसके बाद अपने इस अभियान को आगे बढ़ाते हुए कांग्रेस के हाथ से कई राज्यों की भागदौड़ भी छीनी थी। अपने इस अभियान के लगभग 4 साल बाद अब भाजपा ने अपने इस अभियान का मतलब साफ़ किया है। अमित शाह ने यह बयान छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए दिया।दरअसल, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने सोमवार को मीडिया से बातचीत करते हुए पार्टी के ‘कांग्रेस मुक्त अभियान’ का अर्थ समझाया है। इसके साथ ही भाजपा अध्यक्ष ने यह भी लोकतंत्र में विपक्ष की