मोदी सरकार की उपलब्धि आईने के तरह साफ: सुशील मोदी
पटना,। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेष कार्यालय में आयोजित राज्यस्तरीय मीडिया कार्यषाला को संबोधित करते हुए बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुषील कुमार मोदी ने नीतीष कुमार पर वार करते हुए कहा कि भाजपा सरकार की एक साल की उपलब्धि आईने की तरह साफ है लेकिन आपको दो वर्ष की अपनी उपलब्धियां भी बतानी चाहिए। केन्द्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गठबंधन की सरकार बनने के बाद तोहफों की जो सौगात बिहार को मिली है वैसा पहले कभी नहीं हुआ था।श्री मोदी ने कार्यषाला के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि साढ़े सात वर्षों के भीतर भाजपा कोटे के मंत्रियों की उपलब्धियों को मुख्यमंत्री नीतीष कुमार भुना रहे हैं। भाजपा के उन मंत्रियों का नाम लेने में उन्हें शर्म महसूस होती है जिनके विभाग की उपलब्धियों पर वे सानी बघारते हैं। बिहार के विकास के प्रति प्रधानमंत्री की गहरी दिलचस्पी ने एक अजीब समरसता की स्थिति बिहार में पैदा कर दी है। अल्पसंख्यक समुदाय का झुकाव भाजपा के प्रति और बढ़ा है और सीमांचल में पार्टी की ताकत मजबूत हुई है।