Home राजनीति म्यांमार के सुरक्षाबलों और विद्रोहियों के बीच संघर्ष में 24 विद्रोहियों की...

म्यांमार के सुरक्षाबलों और विद्रोहियों के बीच संघर्ष में 24 विद्रोहियों की मौत

म्यांमार के सुरक्षाबलों और विद्रोहियों के बीच संघर्ष में 24 विद्रोहियों की मौत
बीजिंग,। म्यांमार के सुरक्षाबलों और पूर्वोत्तर के विद्रोहियों के बीच संघर्ष में 24 विद्रोहियों की मौत हो गई। इस खबर की जानकारी आज म्यांमार के अधिकारियों ने दी। इससे पहले चीनी अधिकारियों ने बताया कि गोलीबारी से उसकी तरफ के पांच लोग घायल हो गए हैं।
म्यांमार के सरकारी सैनिकों और कोकांग विद्रोहियों के बीच देश के पूर्वोत्तर क्षेत्र में कई महीनों से लडाई चल रही है। चीनी अधिकारियों ने कई बार सीमा पार गोलों के गिरने और हवाई हमलों की शिकायत की है लेकिन म्यांमार के रक्षा मंत्रालय द्वारा आज जारी वक्तव्य में कहा गया कि चीन में किसी भी तरह के गोलों के गिरने की कोई जानकारी नहीं दी गई है।गौरतलब है कि इस संघर्ष के बाद सरकारी सैनिकों ने विद्रोहियों के कई ठिकानों पर अपना कब्जा जमा लिया है जिसमें 24 विद्रोहियों की मौत हे गई जबकि सुरक्षाबलों की तरफ पांच लोग घायल हुए हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

* Copy This Password *

* Type Or Paste Password Here *

Exit mobile version