मुंबई : मप्र, विदिशा के रहने वाले डब्बू अंकल यानी संजीव श्रीवास्तव रातों रात सीधा बॉलीवुड में एंट्री ले चुके है । उन्होंने आपने साले की शादी में ‘आपके आ जाने से’ गाने पर डांस किया था वो क्या जानते थे की इस डांस क बाद पूरा बॉलीवुड उनके लिए ये गाना गायेगा । उनका ये डांस सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। बॉलीवुड के मशहूर कलाकारों से न केवल मिलने का बल्कि उनके साथ काम करने का भी मौका मिलने लगा।
वे सलमान खान के शो ‘दस का दम’ में डांस करते नजर आएंगे। उन्होंने गुरुवार को मुंबई में ‘दस का दम’ शो के लिए शूटिंग भी की। इतना ही नहीं गुरुवार को वे एक्टर सुनील शेट्टी से भी मुलाकात करेंगे। खबरों की मानें तो डब्बू अंकल अपकमिंग फिल्म ‘हेराफेरी 3’ में भी नजर आ सकते हैं। आपको बता दें कि सुनील शेट्टी ने उनसे पहली मुलाकात में कहा था कि वे उनके लिए कुछ बड़ा प्लान कर रहे हैं। अगर सबकुछ ठीक रहा तो संजीव फिल्म ‘हेराफेरी 3’ में सुनील शेट्टी और अक्षय कुमार के साथ स्क्रीन पर नजर आ सकते हैं। आपको बता दे की
सुनील शेट्टी ने संजीव को मुंबई मिलने के लिए बुलाया था। मुंबई जाकर संजीव, सुनील शेट्टी से मिले। इस मुलाकात के बाद उन्होंने बताया कि उन्हें बजाज इंश्योरेंस कंपनी ने अपने ऐड के लिए साइन किया है। इसके पहले भी उन्हें एक बड़े ब्रांड का विज्ञापन मिला है
रातों रात सितारा बने ‘डांसिंग अंकल’ अब सलमान के ‘दस का दम’ में आएंगे नज़र
![](https://www.pravakta.com/news/wp-content/uploads/sites/3/2018/06/10.jpg)