‘राहुल गांधी को शर्म आनी चाहिए’

वृन्दावन: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को निशाने पर लेते हुए कहा कि देशविरोधी अभियान चलाने वाली जगहों पर जाने के लिए उन्हें शर्म आनी चाहिए। शिवराज सिंह ने यहां भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अधिवेशन में कहा कि हमारे खिलाफ जो जहर फैलाने की साजिश की जा रही है उसके लिए लोगों को शर्म आनी चाहिए जो देशविरोधी अभियान चलाए जा रहे हैं और राहुल गांधी वहां जाएं, इसके लिए उन्हें शर्म आनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि भारत माता के खिलाफ कोई बोले तो भाजपा उसे सहन नहीं करेगी और यह बात हम डंके की चोट पर कहते हैं। उल्लेखनीय है कि जेएनयू के कथित राष्ट्रविरोधी नारे लगाने वाले छात्रों के बीच जाने के लिए भाजपा राहुल गांधी को निशाने पर लिए हुए है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने व्यंग्य में कहा कि आज पूरी दुनिया मोदी-मोदी कर रही है। और तो और कांग्रेस भी सुबह, दोपहर, शाम, रात मोदी-मोदी करती रहती है। रात को सपनों में भी कांग्रेसी नेत्रृत्व को मोदी ही नजर आते हैं।

उन्होंने कहा कि यह वैसे ही है कि जैसे बैल को लाल कपड़ा दिखाने से वह भड़क जाता है। उसी तरह कांग्रेसी नेता मोदी का नाम सुनकर भड़क जाते हैं। मोर्चा के अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस के रवैए की आलोचना करते हुए कहा कि जिन लोगों की नैया डूब रही है उन्हें अब कन्हैया दिख रहा है। और इस देश में जब-जब यह बात पहुंचानी होगी कि कांग्रेस नेत्रृत्व किस तरह देशविरोधी ताकतों का समर्थन कर रहा है।

उन्होंने कहा कि अदालत तक ने कन्हैया मामले में गंभीर टिप्पणियां की हैं। उसे भी जनता तक पहुंचाना जरूरी है। ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भगवान का दिया वरदान बताया। उन्होंने कहा कि मोदी कांग्रेस और अन्य दलों के मोदी सरकार की आलोचना का पूरा अधिकार है लेकिन भारत विरोधी ताकतों का समर्थन बर्दाश्त नहीं होगा।11

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

* Copy This Password *

* Type Or Paste Password Here *

Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!