नई दिल्लीः आपने हॉलीवुड के कई सारे हैरान कर देने वाली एक्सपेरिमेंटल फिल्में देखी होगी, लेकिन रियल लाइफ में एक हैरतगंज करनामा हॉलीवुड के सुपरस्टार एक्टर विल स्मिथ ने कर दिखाया। विल स्मिथ ने अपने 50वें जन्मदिन के अवसर पर बेहद खतनाक स्टंट किया है, जिसे देखकर आप अपनी आंखें बंद कर लेगें। 50 की उम्र में इतना खतरनाक स्टंट करने के लिए एक्टर विल स्मिथ की काफी तारीफ की जा रही हैं। विल स्मिथ के इस खतनाक स्टंट का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

दरअसल, बीते 25 सितंबर को हॉलीवुड एक्टर विल स्मिथ ने अपना 50वां जन्मदिन मनाया। अपने जन्मदिन को और भी स्पेशल और रोचक बनाने के लिए विल स्मिथ ने ग्रैंड कैन्यन के ऊपर से हेलीकॉप्टर द्वारा 550 फीट की ऊंचाई से छलांग लगा दी। अब इस स्टंट का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।