नई दिल्ली :अयोध्या पर पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खां ने बेतुके बोल बोले हैं। फैजाबाद का नाम अयोध्या रखने पर कहा है कि अब अयोध्या का नाम रामपुर रख दें और रामपुर का नाम आजमपुर कर दें।

आजम खां ने कहा कि फैजाबाद का नाम अयोध्या रखा गया है, लेकिन अयोध्या का नाम घोषित नहीं किया गया है। आजम खां ने मुख्यमंत्री को सलाह देते हुए कहा है कि अब अयोध्या का नाम राम के नाम पर रामपुर रख दें। रामपुर का नाम मेरे नाम पर आजमपुर रख दें। मैं नौ बार का विधायक हूं। एक बार राज्यसभा सांसद रहा हूं और चार बार मंत्री रहा हूं।

इससे पहले सपा नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खां ने कहा था कि राम मंदिर की खातिर संतों ने महासंग्राम के लिए जो धर्मादेश जारी किया है उससे देश मुसलमानों को अलग रखा जाए। राममंदिर मुद्दे को खूनी रंग देने की कोशिश की जा रही है।