नई दिल्लीः अमिताभ बच्चन त्यौहारों पर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आते है। छठ पूजा के मौके पर भी बिग बी देशवासियों को बधाई देने से नहीं चूके। अमिताभ ने ट्विटर पर एक दिल को छूने लेने वाला मैसेज लिखा हैं- ‘उगते सूरज की पूजा’ तो संसार का विधान है, पर केवल और केवल हम ‘भारतवासी’ अस्ताचल सूर्य की भी अराधना।’ वैसे अमिताभ दशहरा, दिवाली, होली के दौरान सोशल मीडिया के जरिए अक्सर फैंस को शुभकामनाएं देते नजर आते हैं।

धूमधाम से मनाया जा रहा है छठ…

देशभर में आज छठ पूजा का महापर्व मनाया जा रहा हैं। यह पर्व 11 नवंबर से शुरु हो चुका है। यह महापर्व खासकर बिहार में श्रद्धा भाव से मनाया जाता हैं। 13 नवंबर शाम को प्रथम अर्ध्य सांझ अर्घ्य और साथ ही बुधवार सुबह सूर्य उदय के दौरान दूसरा प्रातः कालीन अर्ध्य दिया जाएगा। जैसे ही बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर छठ पूजा की शुभकामनाएं दी वैसे ही फैन्स भी इस पर रिएक्शन देने शुरू कर दिया हैं।