जेएनयू में देशद्रोह के नारे लगाने के आरोप में गिरफ्तार जेएनयू के छात्र उमर खालिद और अनिर्बन भट्टाचार्य की आज पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद हाईकोर्ट ने दोनों को 14 दिन के लिए जेल भेज दिया है।
बता दें कि सोमवार को कोर्ट ने दोनों की पुलिस रिमांड एक दिन के लिए बढ़ा दी थी। पुलिस ने दो दिन का रिमांड पूरा होने के बाद दोनों आरोपियों को एक सुरक्षित स्थान पर जज के समक्ष पेश किया था। आरोपी दोनों छात्रों ने 23 फरवरी की रात पुलिस के समक्ष सरेंडर किया था, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को अगले दिन को कोर्ट में पेश कर सात दिन का रिमांड मांगा था लेकिन कोर्ट ने तीन दिन का रिमांड दिया था। उसके बाद पुलिस ने दो-दो दिन का रिमांड लिया था।जेएनयू कैंपस में राष्ट्रविरोधी नारेबाजी के आरोप में वसंत कुंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में पुलिस ने छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार को 12 फरवरी को गिरफ्तार किया था।
पुलिस का आरोप है कि संसद हमले के दोषी अफजल गुरु की बरसी के मौके पर जेएनयू कैंपस में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था और इस दौरान राष्ट्रविरोधी विरोधी नारे लगाए गए थे।
