जाट आंदोलन के बाद हरियाणा सरकार ने हरियाणा पुलिस में बड़ा फेरबदल किया है। आंदोलन के दौरान हुई हिंसा और आगजनी की गाज कई अधिकारियों पर गिरी है। गुडगांव के डीसीपी वेस्ट कुलविंदर सिंह का और अंबाला के डीसीपी जेएस रंधावा का भी तबादला हुआ है। 9 IPS और एक HPS अफसर का तबादला भी किया गया है। वहीं कैथल, झज्जर, रेवाड़ी और यमुनानगर के SSP का भी तबादला किया गया है।
जाट आंदोलन: हरियाणा पुलिस में बड़ा फेरबदल, 9 IPS अफसरों सहित कई अधिकारियों का ट्रांसफर
