नई दिल्ली : भारत की अंडर-19 क्रिकेट टीम ने रविवार को श्रीलंका को 144 रन से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया है। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने छठी बार यह खिताब अपने नाम किया। इससे पहले उसने 1989, 2003, 2012, 2014 और 2016 में भी खिताब जीता था। 2012 में भारत और पाकिस्तान संयुक्त विजेता बने थे। इस टूर्नामेंट में भारत की यह लगातार पांचवी जीत है।
भारत के लिए चार अर्धशतक लगे: टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारत ने निर्धारित 50 ओवरों में तीन विकेट खोकर 304 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम 160 पर ऑल आउट हो गई। भारत की ओर से सबसे ज्यादा 85 रन यशस्वी जायसवाल ने बनाए। उनके अलावा अनुज रावत 57 रन, देवदूत पडिकल 31, कप्तान प्रभसिमरन सिंह 65 रन और आयुस बदोनी 52 रनों की पारी खेली। श्रीलंका की ओर से कलाना परेरा, के सेनारत्ने और ड्युलिथ वेल्लालागे ने एक-एक विकेट लिया।