नई दिल्लीः बॉलीवुड एक्ट्रेस और प्रोड्यूसर अनुष्का शर्मा को इंडस्ट्री में करीब 10 दास हो चुके हैं और अपने इस दस साल के करियर में उन्होंने कई अवॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। इन अवॉर्ड्स में एक और अवॉर्ड का नाम शामिल हो चुका है। हाल ही में अनुष्का को 34वें प्रियदर्शिनी अकादमी ग्लोबल अवॉर्ड्स में स्मिता पाटिल अवॉर्ड से नवाजा गया।

अनुष्का को ये अवॉर्ड केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के हाथों दिया गया था। अवॉर्ड लेने अनुष्का हरी साड़ी में पहुंची। इस दौरान अनुष्का पूरे ट्रेडिशनल लुक में नजर आ रही थीं।

अनुष्का शर्मा फिलहाल अपनी फिल्म सुई धागा के प्रमोशन में बिजी है। फिल्म 28 सितंबर को रिलीज होने जा रही है। फिल्म में उनके साथ वरुण धवन नजर आ रहे हैं। फिल्म में वरुण मौजी और अनुष्का ममता के किरदार में नजर आने वाले हैं। फिल्म में दोनों ही कलाकार एक साधारण व्यक्ति का रोल प्ले कर रहे हैं।

फिल्म को देखकर लग रहा है कि फिल्म आम जनता के दिल को छूने वाली है। फिल्म मनीष शर्मा और यशराज फिल्म द्वारा बनाई गई है। अब देखना ये है कि दर्शकों को अनुष्का का ये नया अवतार कितना पसंद आता है।