मुंबई: बॉलीवुड के दो ब़ड़े नाम दीपिका और रणवीर शादी के बंधन में बंध चुके है। इस जोड़े ने अपनी शादी इटली में रचाई है। बहुत ही कम लोगों के बीच में यह शादी हुई। दोनों जोड़े आज इटली से वापस लौट चुके है।

रविवार सुबह दोनों जोड़े भारत पहुंचे। इस दौरान मुंबई एयरपोर्ट पर काफी भीड़ देखनो को मिली। लोगों के अंदर काफी उत्साह देखने को मिला। फैन अपने चहेते एक्टर्स की एक झलक पाने के हरसंभव प्रयास कर रहे थे, लेकिन काफी सिक्योरिटी होने के कारण फैन्स को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।मिली जानकारी के मुताबिक दोनों एक्टर एयरपोर्ट से अपने नए घर जाएंगे। इस नए घर में ग्रह प्रवेश करके दोनों एक्टर्स यही से अपने दूसरे जीवन की शुरूआत करेंगे। यह नया घर रणवीर ने दीपिका के लिए खरीदा है। यह नया घर मुंबई के बरली में लिया है। इन दोनों एक्टर्स की यह शादी काफी गुपचुप तरीके से हुई। इस बात से फैंस में काफी नाराजगी भी देखने को मिली, लेकिन अब इस जोड़े की कई पिक्चर सामने आ चुकी है।