नई दिल्ली: प्रियंका चोपड़ा जल्द ही निक जोनास संग साथ फेरे लेने वाली है। दोनों की शादी की तैयारियां काफी जोरों से शुरू हो चुकी है। शादी के लिए दोनों ने राजस्थान के जोधपुर स्थित उम्मेद भवन पैसेल को चुना है। शादी के लिए इसे पहले ही बुक किया जा चुका है। दोनों 2 दिसंबर को इसी पैलेस में एक दूसरे संग 7 फेरे लेंगे।रिपोर्ट्स की मानें तो प्रियंका और निक की शादी की रस्में 28 दिसंबर से शुरू हो जाएंगी और रस्मों का ये दौर 3 दिसंबर तक चलेगा। बताया जा रहा है कि मेंहदी, हल्दी, संगीत और शादी की रस्में करीब 6 दिन तक चलेंगी। इन्हीं रस्मों के बीच प्रियंका अपने मंगेतर के साथ 2 दिसंबर को सात फेरे लेंगी।

निक के भाई जोए जोनास और होने वाली भाभी सोफी टर्नर पहले ही भारत पहुंच चुके हैं। इसके अलावा निक के माता-पिता भी जल्द भारत पहुंच सकते हैं। 2 दिसंबर को शादी के बाद प्रियंका -निक और दोनों का परिवार दिल्ली पहुंचेंगा और 4 दिसंबर को एक ग्रैंड रिसेप्शन होगा। हालांकि मुंबई में रिसेप्शन कब होगा इससे जुड़ी कोई जानकारी अभी सामने नहीं आई है। प्रियंका का घर दुल्हन की तरह सजा दिया गया है। अब बस कुछ ही दिनों में ये दोनों जोड़े शादी के बंधन में बंध जाएंगे।