नई दिल्लीः बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा मंगेतर निक जोनास के साथ डबल डेट पर स्पॉट की गई हैं। निक और प्रियंका के साथ निक के छोटे भाई जो जोनास और उनकी मंगेतर सोफी टर्नर भी थीं। मंगलवार को ये चारों यूएस ओपन में टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स को चीयर करते दिखाई दिए।

प्रियंका चोपड़ा ने इस दौरान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ साझा की हैं। इस दौरान उनकी मम्मी मधु चोपड़ा भी उनके साथ दिखाई दे रही हैं।

मंगलवार रात को ये चारों प्रियंका चोपड़ा की बिल्डिंग से निकलते स्पॉट किए थे। इसके बाद प्रियंका ने सोशल मीडिया पर अप्डेट देते हुए फैंस के साथ स्टेडियम की बेहद खास तस्वीरें साझा की हैं। इस दौरान सोशल मीडिया पर निक और प्रियंका की कई सारी तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

दरअसल, निक और प्रियंका को स्टेडियम में देख उनके फैंस काफी उत्साहित हो गए और उनकी तस्वीरें क्लिक कर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने लगे।