नई दिल्ली : पुलिस ने पंजाब के पठानकोट-जालंधर राष्ट्रीय मार्ग पर गांव नंगलपुर के पास चार संदिग्धों को हिरासत में लिया है। संदिग्धों को पठानकोट के नंगलपुर गांव से चारों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की नाकेबंदी में ये चारों पकड़े गए। फिलहार पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है। जानकारी के मुताबिक सभी संदिग्ध मिलिट्री यूनिफार्म में थे। बता दें, खुफिया एजेंसियों के इनपुट के बाद पंजाब में पुलिस हाई अलर्ट पर है।कुछ दिन पूर्व सैन्य प्रमुख बिपिन रावत ने भी पंजाब में आतंकी गतिविधियां बढ़ने की आशंका जताई थी। इसके बाद सुरक्षा और कड़ी कर दी गई थी। पुलिस व सुरक्षा बल लगातार सुरक्षा अभियान चला रहे हैं। कार के चार संदिग्धों को हिरासत में लिया जाना पुलिस की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। पूछताछ में उनसे बड़ा खुलासा होने की संभावना है।