पेट्रोलियम के बढ़ते दामों को क्यों नहीं रोक पाए प्रधानमंत्री : कांग्रेस
भोपाल,। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा की सरकार बनने के बाद लगातार अंतराष्ट्रीय बाजार में पेट्रोल-डीजल की कीमतें कम होने से भारत में भी तेल कंपनियों ने भी भाव कुछ कम किये थे। भाजपा के नेताओं ने तुरंत प्रचार शुरू किया कि यह मोदी जी का चमत्कार है और अच्छे दिन आ गये हैं। वहीं भाव कम होते ही मप्र की भाजपा सरकार ने वैट टैक्स बढ़ा दिया, जिससे प्रदेश के खाली खजाने में आय होने लगे।
यह बात नरसिंहपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मैथिलीशरण तिवारी ने कहते हुए जारी की गई प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि अब तेल कंपनियों ने 1 मई को 3.96 रूपये पेट्रोल एवं 2.37 रूपये डीजल के दाम बढ़ाये फिर 14 मई को 3.13 रूपये पेट्रोल एवं 2.71 रूपये डीजल के दाम बढ़ाये। इस तरह मय वैट टैक्स के प्रदेश में करीब 8 रूपया पेट्रोल एवं 6 रूपये डीजल के दाम बढ़ गये। अब इस पर भाजपा मौन है। श्रीतिवारी ने भाजपा नेताओं कहा कि वे जनता को यह बतायें कि इस बढ़ते रेटों को भाजपा या मोदी जी क्यों नही रोक पाये। क्या देश की जनता के लिए यही अच्छे दिन आ रहे हैं।