नई दिल्लीः प्रियंका चोपड़ा Priyanka Chopra इस वक्त जोर-शोर से अपनी शादी की तैयारियों में बिजी हैं। आज रात को ही उनकी संगीत और मेहंदी सेरेमनी होने वाली है। लेकिन इससे पहले ही प्रियंका के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। दरअसल, उनकी शादी में एक खास सहेली शामिल नहीं हो पाएगी। जिसकी कुछ ही महीने पहले शादी हुई थी और प्रियंका ने खुद वो शादी अटैन की थी। जी हां, हम बात कर रहे हैं प्रिंस हैरी की वाइफ और एक्ट्रेस-मॉडल मेगन मार्केल की, जो प्रियंका की शादी में भारत नहीं आ पाएंगी। इसकी वजह भी सामने आ गई है।

मां बनने वाली हैं मेगन…
यूएस वीकली के मुताबिक, मेगन मार्कल इस समय गर्भवती हैं। फरवरी तक उनके परिवार में एक नन्हा मेहमान भी आ जाएगा। इस कारण से शाही परिवार इस शादी में शामिल नहीं हो पा रहा है। मई में प्रिंस हैरी और मेगन की शादी हुई थी। इसमें प्रियंका रॉयल लुक में स्टाइलिश हैट पहनकर शामिल हुई थीं। बता दें कि मेगन और प्रियंका 2016 से एक-दूसरे की अच्छी सहेली हैं। दोनों एक टीवी प्रोग्राम के दौरान मिली थी और फिर इनकी अच्छी दोस्ती हो गई।

3 दिसंबर तक बंद रहेगा उम्मेद भवन पैलेस…

प्रियंका और निक की शादी समारोह में सुरक्षा को लेकर खास इंतजाम किए गए हैं। इसलिए उम्मेद भवन पैलेस सुरक्षा कारणों से ही गुरुवार से तीन दिसंबर तक बंद रहेगा। इस दौरान पर्यटक भवन नहीं देख सकेंगे। शादी के कार्यक्रम बुधवार को मुंबई में एक पूजा के साथ शुरू हुआ था।