नई दिल्लीः बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी की तैयारी शुरू हो गई हैं। दोनों 2 दिसंबर को शादी के बंधन में बधेंगे। दीपिका पादुकोण और रणबीर सिंह की तरह प्रियंका और निक भी दो रीति रिवाजों से शादी करेंगे। शादी की रस्में राजस्थान के जोधपुर के उम्मैद भवन में 29 नवंबर से शुरू होंगी। इसके बाद 2 दिसंबर को शादी और इसके बाद दिल्ली में कपल रिसेप्शन पार्टी भी देगा।

DNA की एक रिपोर्ट की मानें तो प्रियंका-निक की शादी रस्में जोधपुर के उम्मैद भवन पैलेस में 29 नवंबर से शुरू होने वाली है। शादी हिंदु और क्रिश्चियन दोनों ही रीति-रिवाजों के साथ होगी। इससे पहले यह भी कहा जा रहा था कि निक अपने गानों और प्रियंका अपने डांस नंबर पर पर्फोर्म करेंगी। रिपोर्ट की मानें तो यह भी कहा जा रहा है कि कपल अपनी फर्स्ट डेट इंवेट को रिक्रेट भी करेंगे। इसके अलावा 30 नवंबर को हल्दी की रस्में भी शुरू होंगी। इसके अलावा शादी से पहले एक कॉकटेल पार्टी भी दी जाएगी।

रिपोर्ट्स की मानें तो दिसंबर के दूसरे सप्ताह में दिल्ली के ताज होटल में रिसेप्शन पार्टी दी जाएगी। खबरों की मानें तो, ‘एक चॉपर 29 नवंबर से 3 दिसंबर तक के लिए बुक किया गया है। प्रियंका हेलीकॉप्टर में उदयपुर से बैठेंगी और हेलीकॉप्टर सीधे उम्मैद भवन पर उतरेगा। इसके बाद वो उदयपुर के लिए वापस 3 दिसंबर को हेलीकॉप्टर में बैठने वाली हैं।