नई दिल्ली: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस शादी के बंधन में बंध चुके है। जोधपुर के उम्मेद पैलेस में हुई इस जोड़े की शादी पूरे देश में काफी चर्चा का विषय़ रही। इस जोड़े ने राजा महाराजा वाले अंदाज में अपनी शादी कि। प्रियंका औऱ निक ने अपनी शादी दोनों रीती रिवाजों से की। पहले क्रिस्चिन रितिरिवाजों से उसके बाद हिंदू रीति रिवाजों से। दोनों इस शादी से बेहद खुश है औऱ अब दिल्ली पहुंच चुके है।जानकारी के मुताबिक दिल्ली में आज रिसेप्सन होना है। इस रिसेप्सन में कई बड़ी हस्तियां सिरकत कर सकती है। इन बड़ी हस्तियों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का नाम भी शामिल हो सकता है।तीन दिन चले इस शादी के प्रोग्राम में कई तरह की बातें सुनने को मिली। शादी में मौजूद लोगों के मुताबिक शादी में निक ने प्रियंका से अपने प्यार का इजहार किया औऱ जिंदगी भर खुश रखने का वादा किया। खबर यह भी है कि जयमाला के वक्त प्रियंका काफी भावुक हो गयी थी, जहां पर निक ने मौहौल को संभाला।