नई दिल्लीः पश्चिम बंगाल में पुलों के गिरने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। पहले राजधानी कोलकाता में पुल गिरने का बड़ा हादसा हुआ और अब शुक्रवार को सिलिगुड़ी में भी नदी पर बना एक पुल गिर गया।

शुक्रवार को सिलिगुड़ी में पिछला नदी पर बना एक पुल गिर गया. ये पुल रखलगंज और मानगंज को जोड़ता है। जिस दौरान पुल गिरा उसपर वाहन दौड़ रहे थे। तस्वीरों में देखा भी जा सकता है, पुल गिरने से गाड़ी भी वहां पर फंस गई है।

अभी मंगलवार को ही पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में बड़ा पुल हादसा हुआ था। दक्षिण कोलकाता में डायमंड हार्बर रोड पर बना करीब 50 साल पुराना माझेरहाट पुल का एक हिस्सा मंगलवार शाम ढह गया था।

घटना में 3 लोगों की जान चली गई थी और कई लोग और वाहन इसकी चपेट में आ गए थे। साल 2013 के बाद से शहर में पुल ढहने की यह तीसरी बड़ी घटना है।