नई दिल्लीः रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने बीते रोज कोंकणी रीती रिवाज़ के बाद आज सिंधी रीती रिवाज से दोबारा शादी के बंधन में बंध गए हैं। बी-टाउन की इस खास जोड़े को दूल्हा-दुल्हन के रूप में देखने के लिए फैंस काफी बेताब थे। लेकिन फैंस की ये चाहत अब खत्म हो चुकी है। जी हां शादी के बाद दुल्हा-दुल्हन बने रणवीर-दीपिका की खास तस्वीरें सामने आ गई हैं।

रणवीर-दीपिका ने अपने वादे के अनुसार अपनी शादी के बाद दोनों ने अपने सोशल अकाउंट से दो प्यारी फोटो शेयर की हैं। इन फोटोज में दीपिका रणवीर काफी प्यारे लग रहे हैं।

आपको बता दें कि इटली के लोम्बार्डी में लेक क्रोमो पर बने विला डेल बालबियानेलो में रणवीर अपनी बरात के साथ खूब मस्ती किेये हैं। इतना ही नहीं यह अपने दोस्तों संग खूब एन्जॉय करते दिख रहे हैं। अपनी एनर्जी के लिए जाने जाने वाले रणवीर सिंह अपनी बारात के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। हालांकि यह तस्वीर इतनी क्लियर नहीं है। लेकिन यह तस्वीर सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रही है।