नई दिल्ली : सपा अध्यक्ष अखिलेश के चाचा शिवपाल के सेक्युलर मोर्चे के बाद एक और बड़ा झटका लगा है। इटावा सदर से एमएलए रहे रघुराज सिंह शाक्य ने शिवपाल यादव का हाथ थाम लिया है।दो बार सांसद और एक बार विधायक रहे रघुराज रघुराज सिंह इटावा जिले के जसंवतनगर क्षेत्र के धौलपुर खेडा गांव के रहने वाले हैं। वह दो बार सांसद और एक बार विधायक रह चुके हैं। कहा जाता है कि रघुराज को राजनीति में स्थापति करने का श्रेय शिवपाल यादव को जाता है।2017 विधानसभा चुनाव के दौरान रघुराज ने अपने सैकड़ों के साथ समाजवादी पार्टी छोड़ी थी। कहा जाता है कि उनके पार्टी छोड़ने का कारण अखिलेश और शिवपाल में आपसी रार थी।समाजवादी पार्टी में अरसे से हाशिये पर चल रहे शिवपाल सिंह यादव ने नई पार्टी बनाकर अब अपना सियासी दांव चल दिया है। बता दें कि शिवपाल की नाराजगी के कारण विधानसभा चुनाव में सपा को इटावा, मैनपुरी के इलाके में बहुत ज्यादा नुकसान हुआ था।