नई दिल्ली: हॉलीवुड में महिलाओं के यौन उत्पीड़न के खिलाफ चलाए गए अभियान ‘मी टू’ के भारत पहुंचने का कांग्रेस के युवा नेता और राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट ने स्वागत किया है और इस अभियान के प्रति अपना समर्थन जताया है।उन्होंने एक ट्वीट कर कहा है, “भारत की महिलाएं शानदार तरीके से सशक्त हो रही हैं और अपना साहस दिखा रही हैं। वे पूरी हिम्मत के साथ अपना अनुभव बता रही हैं, जिससे बाकी लोगों को भी प्रेरणा मिल रही है!हम आपके उदाहरणीय साहस को सलाम करते हैं। यह औरों के लिए संघर्ष करने और आपे आसपास की दुनिया में बदलाव लाने के लिए अनुकरणीय उदाहरण है!”उन्होंने कहा कि जीवन के सभी क्षेत्रों की महिलाएं हिम्मत के साथ अपने अनुभव साझा कर रही हैं।