Home राजनीति नाइजीरिया में फिदायीन हमला,छह लोगों की मौत

नाइजीरिया में फिदायीन हमला,छह लोगों की मौत

नाइजीरिया में फिदायीन हमला,छह लोगों की मौत
लागोस,। नाइजीरिया के पूर्वोत्तर राज्य बोरनो के तसहान एलेड कस्बे में एक आत्मघाती हमले में छह लोग मारे गए और 30 अन्य घायल हो गये। यह फिदायीन हमला शादी समारोह में किया गया।राज्य के पुलिस प्रमुख एडरेमी ओपाडोकुन ने आज इस हमले की पुष्टि करते हुए कहा कि राजधानी मैदुगुरी में कल रात हुए आत्मघाती बम हमले में छह लोग मारे गये और 30 लोग घायल भी हो गए। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
गौरतलब है कि मैदुगुरी, नाइजीरिया में प्रभावी आतंकवादी संगठन बोको हराम के खिलाफ संघर्ष का केंद्र है। वर्ष 2014 में इसी राज्य के चिबोक इलाके से बोको हराम आतंकवादियों ने 200 स्कूली छात्राओं को अगवा किया था, जिनका अब तक सुराग नहीं मिल पाया है। पिछले कई सालों से बोरनो गोलीबारी और आत्मघाती हमलों की की चपेट में है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

* Copy This Password *

* Type Or Paste Password Here *

Exit mobile version