अमेरिका जाने वाले भारतीय पर्यटकों की संख्या में 42 फीसदी का इजाफा
वॉशिंगटन,। इस वर्ष अमेरिका की यात्रा करने वाले भारतीय पर्यटकों की संख्या में 42 फीसदी की बढ़ोतरी हो सकती है। यह संख्या वर्ष 2014 में आए पर्यटकों की संख्या से चार लाख से भी अधिक रह सकती है। इस खबर की जानकारी एक रिपोर्ट में दी गई है।अमेरिकी वाणिज्य मंत्रालय ने एक रिपोर्ट में कहा कि अमेरिका में एक या एक से अधिक रातों के लिए रहने वाले अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या इस साल रिकॉर्ड 7.76 करोड़ पहुंच जाएगी जो कि वर्ष 2014 में आए कुल पर्यटकों की संख्या से 3.6 फीसदी से अधिक होगी।रिपोर्ट में कहा गया कि पर्यटक संख्या में 163 फीसदी की प्रस्तावित वृद्धि के साथ चीन वैश्विक और एशिया-प्रशांत क्षेत्र में सबसे आगे रह सकता है। इसके बाद कोलंबिया (54 फीसदी) और फिर भारत (42 फीसदी) का स्थान है।वाणिज्य मंत्री पेनी प्रित्ज्कर ने आईपीडब्ल्यू 2015 में ‘2015 स्प्रिंग ट्रैवल फोरकास्ट’ नामक रिपोर्ट जारी की। इस रिपोर्ट में दिखाया गया कि अमेरिका अब भी प्राथमिक यात्रा स्थल बना हुआ है और वर्ष 2020 तक यहां लोगों का बड़ी संख्या में यात्रा पर आना लगा रहेगा।