गुरेज सेक्टर में हिमस्खलन में मरने वाले सैनिकों की संख्या 14 हुई

A palm
गुरेज सेक्टर में हिमस्खलन में मरने वाले सैनिकों की संख्या 14 हुई
गुरेज सेक्टर में हिमस्खलन में मरने वाले सैनिकों की संख्या 14 हुई

कश्मीर में बांदीपोरा के हिमस्खलन प्रभावित गुरेज सेक्टर में आज चार सैनिकों के शव बरामद होने के बाद इस दुर्घटना में अब तक मरने वाले सौनिकों संख्या बढ़ कर 14 हो गई है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया,‘‘गुरेज में बचाव दल ने हिमस्खलन वाले स्थान से आज चार सैनिकों के शव बरामद किए हैं, जिसके बाद इस दुर्घटना में मरने वाले सैनिकों की संख्या बढ़ कर 14 हो गई है। बुधवार को गुरेज सेक्टर में हिस्खलन की दो घटनाएं हुईं थीं जिससे अनेक सैनिक मलबे में दब गए थे।’’ बचाव दल ने कल सात सैनिकों को जिंदा निकाल लिया जबकि 10 सैनिकों के शव मिले थे। इसके अलावा बारामूला के उरी सेक्टर में 60 वर्षीय फतेह मोहम्मद मुगल की कल शाम हिमस्खलन की चपेट में आने से मौत हो गई। वह घर से बाहर निकले थे और हिमस्खलन की चपेट में आ गए । स्थानीय लोगों और पुलिस ने मुगल को मलबे से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया ,जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

कश्मीर में पिछले चार दिनों में हिमपात के बाद हुए हिमस्खलन में 20 से अधिक लोगों की जानें जा चुकी हैं, जिनमें सेना के 15 जवान शामिल हैं। घाटी में हिमस्खल के भीषण खतरे की चेतावनी जारी की गई है।

( Source – PTI )

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

* Copy This Password *

* Type Or Paste Password Here *

Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!