1315973291247हिन्दी को सरल बनाकर जन जन तक पहुंचाएगी सरकार
नई दिल्ली,। केन्द्र सरकार ने राष्ट्रभाषा हिन्दी को जन जन तक पहुंचाने की कायावद तेज कर दी है। सरकार हिन्दी के प्रचार एवं प्रसार के लिए इस अधिक से अधिक सरल बनायेग। हिन्दी भाषा आम लोगों को समझ आ जाए इसके लिए एक पुस्तक भी सरकार तैयार करा रही है। जिसमें हिन्दी वर्णो के उच्चारण को वैज्ञानिक तरीके से बताया जाएगा। इस पुस्तक को विश्व हिन्दी सम्मेलन के शुरूआत होनेे के पहले तैयार कर लिया जाएगा।
विश्व हिन्दी सम्मेलन के आयोजक विदेश मंत्रालय ने मानव संसाधन विभाग को ऐसी सरल हिन्दी की पुस्तक तैयार करने को कहा कि मावन संसाधन विभाग के सूत्रों की माने तो विदेश मंत्री सुषमा स्वराज स्वंय इस इस हिन्दी की सरल पुस्तक तैयार करने का आग्रह विभाग से किया है। इस ​पुस्तक को लिखने का जिम्मेदारी कमल किशोर गोयनका को दिया गया है तथा इस प्रकाशन नेशनल बुक ट्रस्ट करेगा।इस पुस्तक में हिन्दी के वर्णमाला का उच्चारण को वैज्ञानिक तरीके से बताने की प्रयास किया जाएगा। इस पुस्तक को मध्य प्रदेश में अयोजित दसवें विश्व हिन्दी सम्मेलन में आये लोगों को अनिवार्य रूप से दी जाएगी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *