
त्रिशूर जिले के एरूमापेट्टी में आत्महत्या के एक संदिग्ध मामले में दम्पति और उसकी दो बेटियां आज सुबह मृत पायी गयी हैं। पुलिस ने बताया कि सुरेश कुमार :37: का शव उनके घर के सामने पेड़ से लटका हुआ मिला, जबकि उसकी पत्नी धान्या :30: और बेटी वैगा :10: और वैशाली :7: के शव उनके घर में बने कुएं से बरामद हुये हैं।
वैगा की जुड़वा बहन वैशना का यहां एक अस्पताल से इलाज चल रहा है।
इस मामले का पता आज सुबह उस समय चला, जब सुबह की सैर करने वाले लोगों ने कुएं से वैशना के रोने की आवाज सुनी। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को मामले की सूचना दी।
पुलिस ने बताया कि सुरेश कुमार आर्थिक संकट से गुजर रहा था। वह आजीविका के लिये लॉटरी बेचने का काम करता था।
( Source – PTI )