
पंजाब का आदमपुर एक बार फिर राज्य का सबसे ठंडा इलाका रहा जहां न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि पंजाब के अमृतसर में भी रात काफी ठंडी रही जहां न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और लुधियाना में न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
हल्वारा और पटियाला में न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पठानकोट में न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस और बठिंडा में नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पंजाब और हरियाणा की साझा राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री सेल्सियस रहा।
हरियाणा के रोहतक और करनाल में न्यूनतम तापमान सामान्य से कम क्रमश: 7.4 डिग्री सेल्सियस और 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
हिसार में न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और अंबाला में न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस रहा।
( Source – PTI )