लखवी की रिहाई को लेकर पलट गया चीन

Part-DEL-Del6405362-1-1-0लखवी की रिहाई को लेकर पलट गया चीन
संयुक्त राष्ट्र,। मुंबई हमले का मास्टरमाइंड और लश्कर आतंकी जकी-उर-रहमान लखवी की रिहाई को लेकर पाकिस्तान के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र में कार्रवाई की मांग का चीन ने विरोध किया है। भारत ने लखवी को छोड़े जाने को वैश्विक नियमों का उल्लंघन बताते हुए पाकिस्तान पर कार्रवाई की मांग की थी।आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि प्रतिबंधों से संबंधित संयुक्त राष्ट्र की समिति ने भारत के आग्रह पर बैठक की जिसमें मुंबई हमले के मामले में लखवी की रिहाई को लेकर पाकिस्तान से स्पष्टीकरण मांगा जाना था लेकिन चीन के प्रतिनिधियों ने यह कहकर इस कदम को रोक दिया कि भारत के पास सबूतों का अभाव है।वहीं, पिछले महीने समिति संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि अशोक मुखर्जी ने समिति के प्रमुख जिम मैकले को लिखे पत्र में कहा था कि पाकिस्तानी अदालत द्वारा लखवी को रिहा किया जाना 1267 संयुक्त राष्ट्र प्रस्ताव का उल्लंघन है। प्रतिबंध संबंधी कदम अलकायदा और लश्कर-ए-तैयबा सहित आतंकी संगठन से संबंधित व्यक्तियों और ईकाइयों पर लागू होता है।समिति में संयुक्त राष्ट्र के पांचों स्थायी देश और दस अस्थायी देश होते हैं। लखवी की रिहाई को लेकर अमेरिका, रूस, फ्रांस और जर्मनी में चिंता जताई गई थी और उसकी फिर से गिरफ्तारी की मांग की गई थी।मुंबई हमले को लेकर लखवी और छह अन्य लोगों को पाकिस्तानी में अभियुक्त बनाया गया है। नवंबर, 2008 में मुंबई के कई प्रमुख स्थानों पर हुए आतंकी हमले में 166 लोग मारे गए थे। लखवी को नवंबर 2009 में गिरफ्तार किया गया था। पाक की एक अदालत ने बीते 9 अप्रैल को लखवी को रिहा किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

* Copy This Password *

* Type Or Paste Password Here *

Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!