
पंजाब और हरियाणा में ठंड का कहर जारी है और न्यूनतम तापमान लगभग सामान्य तापमान के आसपास दर्ज किया गया। इस बीच दोनों राज्यों में कोहरे की वजह से रेल, सड़क और हवाई यातायात बाधित रहा।
मौसम विभाग के अधिकारियों ने आज बताया कि क्षेत्र में पंजाब का अमृतसर सबसे ठंडा स्थान रहा और यहां का न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है।
उधर, हरियाणा के अंबाला में न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस जबकि हिसार में 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
करनाल में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस जबकि नारनौल में 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पंजाब के लुधियाना में न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटियाला में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
अधिकारियों ने बताया कि दोनों राज्यों में कोहरे की वजह से दृश्यता कम होने से रेल, सड़क और हवाई यातायात बाधित रहा।
करनाल, हिसार, अंबाला, पटियाला और लुधियाना में आज घना कोहरा छाया रहा।
( Source – PTI )