
कांग्रेस पार्टी की दिल्ली इकाई ने हाल में मेट्रो ट्रेन के किरायों में हुई बढोतरी के खिलाफ मेट्रो स्टेशनों के बाहर विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है।
उसने ऐसा करने के लिए एक नया तरीका निकाला है।
पार्टी ने एक बस को ‘सेव मेट्रो रथ’ के रूप में बदला है और किरायों में बढोतरी के खिलाफ विरोध दर्ज कराने के लिए इसे विभिन्न मेट्रो स्टेशनों से गुजारा जायेगा। दिल्ली कांग्रेस प्रमुख अजय माकन ने आज ‘रथ’ का अनावरण किया। उन्होंने कहा यह कल सुबह अक्षरधाम मेट्रो स्टेशन से अपनी यात्रा शुरू करेगा। माकन ने कहा,‘‘ केजरीवाल और भाजपा ने मेट्रो के किराये में बढोतरी करके दिल्ली के लोगों के लिए दिवाली को दुखद बना दिया है।’’ उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों पार्टियां ‘‘गंदी राजनीति’’ में शामिल हैं और दिल्ली मेट्रो को ‘‘बर्बाद’’ कर देंगी। किराये की बढ़ी कीमतें मंगलवार को प्रभावी हो गयीं और पांच किलोमीटर के बाद सभी यात्राओं में 10 रुपये तक की बढोतरी कर दी गयी।