दिल्ली में मौसम की सबसे सर्द सुबह
दिल्ली में मौसम की सबसे सर्द सुबह

दिल्ली में आज सीजन की सबसे ठंडी सुबह रही और न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री दर्ज किया गया जो मौसम के औसत तापमान से चार डिग्री कम था। यह इस सीजन का अब तक यह सबसे कम तापमान है।’’ मौसम कार्यालय ने दिन में आसमान साफ रहने का अनुमान जताया है। आर्द्रता का स्तर सुबह साढ़े आठ बजे 69 प्रतिशत दर्ज किया गया।

विभाग ने बताया कि अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

कल अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 25.6 और 9.4 डिग्री दर्ज किया गया था।

( Source – PTI )

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *