Home मीडिया नहीं रहे वरिष्ठ पत्रकार देवकृष्ण व्यास

नहीं रहे वरिष्ठ पत्रकार देवकृष्ण व्यास

नहीं रहे वरिष्ठ पत्रकार देवकृष्ण व्यास

वरिष्ठ पत्रकार देवकृष्ण व्यास का आज दिल्ली में संक्षिप्त बीमारी के बाद निधन हो गया। वह 89 वर्ष के थे।

उन्होंने वरिष्ठ पत्रकार के रूप में दैनिक समाचार पत्र हिन्दुस्तान में करीब 29 वषरें तक काम किया और वर्ष 1989 में सहायक संपादक के पद से सेवानिवृत्त हुए।

उनके पुत्र वरिष्ठ पत्रकार मुकुल व्यास ने आज इस बात की जानकारी दी।

पत्रकार के साथ-साथ देवकृष्ण व्यास की पहचान स्वतंत्रता सेनानी, सामाजिक कार्यकर्ता, योग शिक्षक और ट्रेड यूनियन नेता के रूप में थी।

वह वर्ष 1958 में रतलाम नगरपालिका के अध्यक्ष चुने गये थे। उस समय उनकी आयु महज 30 वर्ष थी। उनके परिवार में पत्नी, पुत्र, पुत्री और नाती-पोता हैं।

( Source – PTI )

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

* Copy This Password *

* Type Or Paste Password Here *

Exit mobile version