मीडिया

दिलीप कुमार की सेहत में सुधार : सायरा बानो

दिलीप कुमार की सेहत में सुधार : सायरा बानो
दिलीप कुमार की सेहत में सुधार : सायरा बानो

मशहूर अभिनेता दिलीप कुमार की पत्नी सायरा बानो ने बताया है कि अभिनेता की सेहत में सुधार हो रहा है।

दिलीप कुमार :93 साल: को दाहिने पैर में सूजन की शिकायत के बाद मंगलवार की सुबह बांद्रा उपनगर के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

सायरा ने पीटीआई को बताया, ‘‘उनकी सेहत सुधर रही है लेकिन वह आज और कल अस्पताल में रहेंगे ताकि उनकी संपूर्ण जांच हो सके। यहां के डाक्टर :डाक्टर: उनकी बेहतर देखभाल कर रहे हैं।

उन्होंने बताया, ‘‘पहले वह स्पा लेंगे और उसके बाद चाय पिएंगे। उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा था।’’ अपने छह दशक लंबे करियर में इस लोकप्रिय अभिनेता ने मधुमती, देवदास, मुगल-ए-आजम, गंगा-यमुना, राम और श्याम तथा करमा जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया।

दिलीप कुमार का असली नाम मोहम्मद यूसूफ खान है। वह आखिरी बार पर्दे पर साल 1998 में आई फिल्म ‘‘किला’’ में दिखे थे।

उनको वर्ष 1994 में दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड और वर्ष 2015 में पद्म विभूषण सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है।

( Source – PTI )