Home राजनीति महाराष्ट्र में विरोध प्रदर्शन कर रहे रेजीडेंट डॉक्टर अभी भी ड्यूटी पर...

महाराष्ट्र में विरोध प्रदर्शन कर रहे रेजीडेंट डॉक्टर अभी भी ड्यूटी पर नहीं लौटे

महाराष्ट्र में विरोध प्रदर्शन कर रहे रेजीडेंट डॉक्टर अभी भी ड्यूटी पर नहीं लौटे

विरोध प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों के मामले में बंबई उच्च न्यायालय के दखल देने के बाद भी डॉक्टर अपनी ड्यूटी पर वापस नहीं लौटे हैं। डॉक्टरों का प्रतिनिधित्व कर रहे संगठन ने भी डॉक्टरों से ड्यूटी पर वापस लौटने की अपील की है।

डॉक्टरों के काम पर नहीं लौटने की वजह से सरकारी अस्पतालों के ओपीडी और जनरल वार्ड का कामकाज आज भी प्रभावित हो सकता है।

केईएम अस्पताल के डीन डॉक्टर अविनाश सूपे ने पीटीआई भाषा को बताया, ‘‘केईएम, सायन और नायर अस्पताल के ओपीडी में अभी तक पूरी तरह से कामकाज बहाल नहीं हो पाया है। कुछ डॉक्टर काम कर रहे हैं लेकिन इससे मरीजों को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ रहा है।’’ हड़ताल पर गए डॉक्टरों के ड्यूटी पर लौटने के सवाल पर उन्होंने बताया, ‘‘कुछ ही डॉक्टर ड्यूटी पर वापस लौटे हैं। इसलिए, पूरी चिकित्सीय सेवा तत्काल उपलब्ध नहीं हो पाएगी।

बंबई उच्च न्यायालय ने कल रेजीडेंट डॉक्टरों को काम पर तत्काल वापस लौटने का निर्देश दिया था। हालांकि अदालत का आदेश कल रात तक वेबसाइट पर उपलब्ध नहीं था इसलिए प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों ने इंतजार करने का फैसला किया है।

अदालत के आदेश के बाद महाराष्ट्र एसोसिएशन ऑफ रेजीडेंट डॉक्टर्स :एमएआरडी: ने कल रात हड़ताल कर रहे डॉक्टरों से वापस काम पर लौटने की अपील की थी।

हड़ताल खत्म कराने के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सरकारी अस्पतालों में सुरक्षा मुद्दे का निपटारा करने के लिए एक पैनल गठित करने का प्रस्ताव दिया है।

( Source – PTI )

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

* Copy This Password *

* Type Or Paste Password Here *

Exit mobile version